जवानों ने की कॉलोनियों की सफाई
गुवा| डीएवीपब्लिक स्कूल में शनिवार को केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों ने सहायक कमांडेंट वेद प्रकाश यादव के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया। यह अभियान सुबह 7 बजे सुबह 9 बजे तक चला। अभियान में हर क्लास रूम, हाॅल, बगीचों इत्यादि की संपूर्ण सफाई की गई। बाद में जवानों ने योग नगर कॉलोनी के रास्तों की भी सफाई की। मौके पर मौजूद श्री यादव ने कहा कि स्वच्छता को जरूर अपनाना चाहिए तथा इसकी शुरुआत घर से करनी चाहिए। इसके अलावा मौजूद बच्चों से उन्होंने अपील की कि कूड़ा-करकट कूड़ेदान में ही डालें। मौके पर इंस्पेक्टर अशोक कुमार, सब इंस्पेक्टर जनक राज, मनोज सिंह नेगी, वाईएस बंगारी, नविन कुमार, जी शेखावत समेत कई अन्य मौजूद रहे।