हज के लिए सात यात्री हुए रवाना
नोवामुंडी. अंजूमनइस्लामिया कमेटी ने शनिवार को हज यात्रा पर जाने वाले सात हज यात्रियों को जामा मस्जिद नोवामुंडी से सम्मान के साथ हज यात्रा के लिए रवाना किया। साथ ही उनकी हज यात्रा की सफलता की दुआ की। हज के लिए रवाना होने वालों में नोवामुंडी के मेंहदी खान, सदाब खान, मुख्तार अहमद, मेहरून निशा तथा गुवा के मो. रमजान, सलीमा बेगम, हालिमा बेगम शामिल है। मौके पर सदर इदरीश खान, सेक्रेटरी कुतुबुद्दीन खान, हाजी शाहिद खान, सकील खान, मो. कैशर आदि शामिल थे।