बैठक में आंदोलन पर हुई चर्चा
डांगुवापोसी. खदानबंद हाेने से हजारों मजदूर उनके परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है। जल्द कोई समाधान निकला तो मजदूरों के समक्ष भूखों मरने की नौबत जाएगी। इसे लेकर जयभारत समानता पार्टी ने मोगा दिघिया में एक बैठक की। बैठक के दौरान माइंस खुलवाने मजदूरों को रोजगार दिलाने के लिए आंदोलन करने पर विचार-विमर्श किया। कार्यकर्त्ताओं ने खदान खुलाओ, रोजगार दिलाओं नारे लगाते हुए पदयात्रा रैली निकाली। 22 सितंबर को टंकीसाई में रैली निकाली जाएगी आम सभा होगी। मौके पर भरत गोप, कादिर अली, दिलीप गोप, मोगा दिघिया के ग्रामीण शामिल थे।