पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेमंत चाहते हैं भूखे रहें लोग:कोड़ा

हेमंत चाहते हैं भूखे रहें लोग:कोड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्वमुख्यमंत्री सह जय भारत समानता पार्टी के सुप्रीमो मधु कोड़ा ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया है कि उसकी गलत नीतियों की वजह से लौहांचल की 12 महत्वपूर्ण खदानें बंद हो गईं। खदानों के बंद होने से पूरे लौहांचल क्षेत्र के लोग भुखमरी की कगार पर हैं। हेमंत सोरेन यहां के लोगों की दर्द को अनसुना कर उन्हें काजू और लाह की खेती के लिए प्रेरित कर रहे हैं। कोड़ा ने खदान बंद करने के खिलाफ शनिवार को चौथे चरण में गुवा में पदयात्रा निकाली। इस दौरान कोड़ा ने मुख्यमंत्री द्वारा शुक्रवार को चाईबासा में दिए गए भाषण की कड़ी आलोचना की। कोड़ा ने कहा चिरिया खदान में 850 मजदूरों को निकाला जा चुका है, गुवा में भी 500 लोगों को निकालने की तैयारी है और निजी खदानों ने भी बड़े पैमाने पर मजदूरों की छंटनी की है। पदयात्रा में जगन्नाथपुर विधायक गीता कोड़ा भी थीं। पदयात्रा गुवा क्लब, नई कॉलोनी, विवेक नगर होते हुए बाजार पहुंची, जहां एक आम सभा हुई। इस अवसर पर नरेश दास, मनोज पात्रों, निर्मल सिंह, राजू बहादुर, कुल बहादुर, लालमोहन महतो, हेमराज सोनार, राजेश कोड़ा, राजकुमार झा, पंचम जॉर्ज, इंद्रजीत शर्मा, जिप सदस्य देवकी कुमारी, मुखिया नूतन सुंडी, बबलू प्रसाद समेत झारखंड मजदूर संघ, इंटक, बीएमइस, इस एमएस, सारंडा मजदूर यूनियन के अलावा और कई संगठनों के लोग आम जनता मौजूद रहे।

रैली निकालते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, विधायक गीता कोड़ा अन्य।