शिशु पोषण विषय पर दी जानकारी
डांगुवापोसी| कुन्द्रीझोरगांव में ग्रामसभा के उपाध्यक्ष कांडेराम तिरिया की अध्यक्षता में सहयोगी महिला राजनगर ने ग्रामसभा का आयोजन किया। ग्रामसभा में ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति और ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता पोषण समिति के सदस्य भी शामिल हुए।
ग्रामसभा में विशाल गोप एनएचआरएम की बीटीटी राधा कुमारी द्वारा 0-6 माह, 7-23 माह के बच्चों का नियमित स्तनपान एवं शिशु पोषण, सहिया मुक्त राशि, ग्राम कोष का गठन, अतिक्ति सहिया चयन, डायरिया-मलेरिया, किचन गार्डेन आदि विषय पर जानकारी दी गयी। मौके पर सहिया साथी मोनिका केराई द्वारा वार्ड सदस्य संदीप तिरिया, ग्राम उपाध्यक्ष आदि के माध्यम से 15 धात्री महिलाओं के बीच जननी सुरक्षा योजना का चैक का वितरण कराया गया।