पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कम राशन देते पकड़ाया डीलर, गोदाम हुआ सील

कम राशन देते पकड़ाया डीलर, गोदाम हुआ सील

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुमारडुंगीप्रखंड के भोंडा कार्डधारियों को कम राशन देते डीलर को रंगेहाथ पकड़ लिया गया। साथ ही जांच के बाद राशन दुकान को सील कर दिया गया है। घटना के बाद गांव में राशन डीलर कालीपद यादव के खिलाफ ग्रामीण आक्रोशित हैं। जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों द्वारा प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी को लिखित सूचना देकर कहा गया कि जनवितरण प्रणाली में राशन का वितरण 35 किलो के स्थान पर लाभुकों को 22.5 किला चावल दिया जा रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंचे प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी ने ग्रामीणों के द्वारा दुकान में करीब 200 फीट की दूरी पर लगाए गए कांटा से लगभग 10 लाभुकों का राशन वजन कराने पर 22.5 किलो चावल पाया। मालूम हो कि जविप्र में 193 लाभुकों को राशन दिया जाता है। जिसका चावल उठाव 67.55 किलो किया जाता है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा प्रदीप यादव, अजीत यादव, सिकंदर पान, राजेंद्र पान, कुंवर तियू, सोवन महतो, लक्ष्मण यादव, प्रकीतो तियू, मुन्ना पिंगुवा आदि के कार्डों की जांच करने पर उसमें 35 किलो चावल का वितरण अंकित पाया गया, जबकि उन्हें 22.5 किलो ही चावल दिया गया था। इसके बाद जविप्र के मालिक कालीपद यादव के दुकान पर पहुंचकर भंडार पंजी, राशन वितरण पंजी और गोदाम की जांच की। जिसमें एक गोदाम में 60 बोरा और बगल में 12 बोरा चावल और लगभग 7 बोरा चावल देने के लिए जमीन पर डाली गई थी। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने गोदाम को सील कर दिया।

राशन डीलर की जांच करते अधिकारी

समिति को दें दुकान

इधरग्रामीणों ने ग्रामीण विकास समिति भोंडा को जनवितरण प्रणाली का प्रमाण-पत्र बनाकर देने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा है कि कार्डधारी समिति के माध्यम से चलाए जाने वाले दुकान से ही शांतिपूर्वक राशन का उठाव कर सकेंगे।

जांच में मिला कम वजन

^सूचनामिलते ही मैं भोंडा पहुंचा और ग्रामीणों के द्वारा लगाया गया कांटा से लगभग 10 लाभुकों के राशन का वजन किए जाने पर 22.5 किलो चावल पाया। मैंने भंडार पंजी, वितरण पंजी और गोदाम की जांच की और इस संबंध में वरीय पदाधिकारी को इसकी सूचना दे दी है। उनके दिशा निर्देश पर अगली कार्रवाई होगी। ^ हरमनबारा, प्रखंडखाद्य आपूर्ति पदाधिकारी, कुमारडुंगी

साजिश के तहत कार्रवाई

^मेरेखिलाफ कुछ लोगों ने साजिश रची है। अगर मैं 22.5 किलो चावल दे रहा था, तो उन्हें दुकान से लेकर नहीं जानी चाहिए