- Hindi News
- निबंध प्रतियोगिता में 298 बच्चों ने भाग लिया
निबंध प्रतियोगिता में 298 बच्चों ने भाग लिया
दक्षिणपूर्व रेलवे महिला कल्याण संगठन (सर्वो) की ओर से रविवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर, डांगुवापोसी, बंडामुंडा, झारसुगुड़ा चक्रधरपुर में रेलकर्मियों के बच्चों के बीच निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कुल 298 बच्चे शामिल हुए। दक्षिण पूर्व रेलवे इंग्लिश मीडियम स्कूल में सर्वो की अध्यक्ष अल्का अग्रवाल ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सर्वो समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर बच्चों के भीतर छुपी प्रतिभा को निखारता रहा है। वहीं टाटानगर में 39, डांगुवापोसी में 25, बंडामुंडा में 148, एवं झारसुगुडा में 15 बच्चों ने निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया सर्वो की तरफ से बच्चों काे उपहार दिए गए। इस मौके पर संस्था की सचिव हिना सारस्वत, कोषाध्यक्ष रूपिन्दर कौर आदि मौजूद थीं।