आजसू के स्वयं सेवक रांची हुए रवाना
रांचीके प्रभात तारा मैदान धुर्वा में आयोजित आजसू पार्टी के शपथ समारोह में भाग लेने के लिए पोड़ाहाट अनुमंडल से 1000 स्वयं सेवक रविवार को रवाना हुए। इसमें चक्रधरपुर विधानसभा से 500 तथा मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र से 500 स्वयं सेवक शामिल हैं। पार्टी के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर महतो की अगुवाई में दर्जनों वाहनों से रांची के लिए सभी ने प्रस्थान किया। मौके पर जिलाध्यक्ष ने बताया कि शपथ समारोह में राज्य से 50 हजार स्वयं सेवक भाग लेंगे। विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में कार्यकर्ता तैयार किए जा रहे हैं। ये कार्यकर्ता शपथ लेने के बाद क्षेत्र में पार्टी की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार शुरु करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी विधानसभा चुनाव पर अधिक से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। रांची रवाना होने वालों में दुर्गा चरण महतो, उदय सिंह पुरती, गुड्डी लकड़ा, विजय मुंडा, सैलेश मुंडा, साधुचरण प्रधान, सिकंदर गागराई, आनंद महतो आदि शामिल हैं।