पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खदान के लिए कोड़ा फिर पद यात्रा पर

खदान के लिए कोड़ा फिर पद यात्रा पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयभारतसमानता पार्टी के सुप्रीमो पूर्व सांसद मधु कोड़ा एवं उनकी प|ी सह जगन्नाथपुर विधायक गीता कोड़ा ने बड़ाजामदा के नुवागांव में लगभग एक दर्जन सरकारी तथा निजी खदानों को बंद करने के खिलाफ विरोध सप्ताह मनाने के क्रम में पदयात्रा निकाली। मंगलवार निकाली गई पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। नुवागांव से निकली पदयात्रा रेलवे साइडिंग, स्टेशन कॉलोनी होते हुए फुटबॉल मैदान में समाप्त हुई।

लगभग 4 किलोमीटर लम्बी इस पदयात्रा में शामिल लोगों ने हाथों मैं बैनर, पोस्टर इत्यादि लगाकर जमकर नारेबाजी की और खदान बंद करवाने का विरोध किया। मौके पर पप्पू खान, सुकेश सिंह, हरीश, सुजीत चातोम्बा, जितेन गुप्ता, महावीर लोहरा, पंचायत समिति सदस्य अशोक दास, राजेंद्र खंडैत , मनोज साहू , राजा गुप्ता , बलदेव , मोनू , मनोज गुप्ता , उपासना महिला समिति की सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण।

नोवामुंडी: मंगलवारको पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा विधायक गीता कोड़ा के साथ खदान बचाओ एवं बेरोजगार बचाओ पद यात्रा निकाली। इस मुहिम को तेज करते हुए दोनों ने कार्यकर्ताओं के साथ लेपांग, भनगांव, जामपानी सियालजोड़ा गांवों का दौरा किया। उन्होंने जगह-जगह नुक्कड़ सभाओं को भी संबोधन किया 22 तारीख को होने वाली भट्टी साई की जनसभा में शामिल होने के लिए ग्रामीणों सेे अपील की।

एक सप्ताह तक होगा पूरा विरोध

ज्ञातहो कि मधु कोड़ा ने सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर कर पूरे एक सप्ताह तक विरोध सप्ताह मनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि लौहांचल की विभिन्न जगहों पर पदयात्रा निकाली जाएगी।

22 को बड़ी रैली निकालने की घोषणा

बड़ाजामदामें एक बड़ी रैली 22 सितंबर को निकाली जाएगी। मंगलवार को हुई पदयात्रा उसी की एक कड़ी है। इसके साथ ही खदान जल्द नहीं खुलने पर आंदोलन को और तेज करने की भी घोषणा की गई है।

तीनघंटे विलंब से शुरू हुई पदयात्रा

पदयात्रासमय से 3 घंटे विलंब से शुरू हुई। सुकेश सिंह तथा पप्पू खान के नेतृत्व में कार्यकर्ता जुटे रहे और ग्रामीणों का हौसला बढ़ाया। फुटबॉल मैदान में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कोड़ा दंपती ने खदान खदानों के समर्थन में खुलकर अपनी आवाज बुलंद की।