विद्यालय भवन के लिए सौंपा मांग पत्र
डांगुवापोसी| मोगंरापंचायत अंतर्गत हेस्सापी गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को जगन्नाथुपर अंचल अधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौंपकर सरकारी विद्यालय भवन के निमाण के लिए परती जमीन जिसका खाता संख्या 1, प्लाॅट संख्या 1279 है। भवन निर्माण के लिए स्वीकृति देने की मांग की है। ज्ञापन में 85 लोगों का हस्ताक्षर किया गया है। इसमें कहा गया है कि उक्त जमीन 19 जून 1964 के अंतिम सर्वे सेटेलमेंट में सरकारी अनावाद परती जमीन है। जानकारी को ही विद्यालय भवन नव निर्माण एवं पुराना विद्यालय की समस्या को लेकर दिनांक 12 सितंबर को ग्रामीण मुंडा गुरूचरण सिंकु की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन कर उक्त परती जमीन पर विद्यालय भवन निर्माण कराने का निर्णय लिया गया था। मौके पर मुंडा गुरूचरण सिंकू, निर्मल सिंकू, संजय बिरूली, मदन सिंकू, जोगे सिंकू आदि शामिल है।