पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिस्टेमा श्याम का विदेशी हिस्सेदारी बढाने का प्रस्ताव नामंजूर

सिस्टेमा श्याम का विदेशी हिस्सेदारी बढाने का प्रस्ताव नामंजूर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिस्टेमा श्याम का विदेशी हिस्सेदारी बढाने का प्रस्ताव नामंजूर

नई दिल्ली|विदेशी निवेशसंवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) ने भारती शिपयार्ड समेत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के 21 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी 1 हालांकि बोर्ड ने सिस्टेमा श्याम टेलीसर्विसेज लिमिटेड के विदेशी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया। वित्त सचिव अरविंद मायाराम की अगुवाई वाले बोर्ड की मंगलवार को बैठक में कुल 35 प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। सूत्रों के मुताबिक मंजूर प्रस्तावों में तीन रक्षा क्षेत्र से हैं। रक्षा क्षेत्र में एफडीआई की सीमा बढाने के बाद पहली बार प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। इनमें भारती शिपयार्ड का प्रस्ताव भी शामिल है।