पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूजे गए निर्माण के देवता विश्वकर्मा

पूजे गए निर्माण के देवता विश्वकर्मा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सृजनकर्ताभगवान विश्वकर्मा की पूजा बुधवार को शहर के कई हिस्सों में धूमधाम के साथ की गई। खासकर गैरेज मशीनरी का काम वाले स्थानों पर पूरे श्रद्धा उल्लास के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई। लौहांचल क्षेत्र में खनन , क्रशर वाहनों के साथ मशीनरी का कारोबार बड़े पैमाने पर कई स्थानों पर किया जाता है। चाईबासा समेत जगन्नाथपुर, नोवामुंडी, बड़ाजामदा, गुवा , डांगोवापोसी , किरीबुरू , चुपंआ,जैंतगढ , मझगांव अन्य स्थानों पर सृजन कर्ता की पूजा अराधना करते हुए सुख समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर कही कहीं नृत्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। हालांकि खदानों की बंदी का असर भी पूजा पर कमोबेश देखने को मिला।

बड़ाजामदा में विश्वकर्मा पूजा धूमधाम संपन्न हुई। हालांकि खदान बंद होने का असर पूजा पर भी दिखा और इसकी चमक फीकी रही। बावजूद इसके, लोगों में उल्लास दिखा। बड़ाजामदा में रेलवे कॉलोनी, भट्टीशाही, फुटबॉल मैदान, मुखर्जी गैरेज समेत कई जगहों पर बाबा विश्वकर्मा की पूजा हुई।

खदान बंदी का असर पूजा पर भी

गुवा: गुवाके कच्ची धौड़ा , महिला समिति ,मोटर गैरेज , स्टोर , बिजली विभाग , प्लांट , पहाड़ उपर , आशीर्वाद गैरेज, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, सरना एसोसिएट्स ,रूंगटा खदान इत्यादि में धूमधाम से पूजा हुई। इसके अलावा कई अन्य जगहों में भी पूजा की गई।

चंपुआ:चंपुआअास पास के क्षेत्रों में साधन, औजार, युक्ति, निर्माण समृद्धि के देव की पूजा अर्चना धूमधाम से की गई। जगह जगह प्रतिमा स्थापित कर भक्तों ने पूजा की। पूजा के कारण वाहनों के अभाव में यात्रियों को परेशानी भी हुई। जैंतगढ़ हाट टांड, दलपोसी, रांगामाटी, बस पड़ाव एवं चंपुआ के विद्युत विभाग, बस पड़ाव, टैक्सी स्टैंड आदि जगहों पर भव्य पूजा पंडाल बना कर पूजा अर्चना की गई।

डांगुवापोसी:रेलवेके पीडब्ल्यूआईआईओ डब्ल्यू, बिजली विभाग, कै रेज एंड वैगन, ओएचई,आर एसओ तथा सिग्नल एंड टेलीकॉम विभाग में आकर्षक प्रतिमा स्थापित कर भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई। यहां के ट्रक ओर टैक्सी-मैक्सी संघ की ओर से भी धूमधाम से देव पूजा अर्चना की गई प्रतिमा दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ अपार संख्या में पूजा पंडालों में पहुंचे देर शाम तक चहल-पहल बनी रही। टैक्सी-मैक्सी संघ के पंडाल का उद्धघाटन भाजपा नेता विपिन पूर्ति ने किया।

भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा

विश्वकर