- Hindi News
- असम के पूर्व डीजीपी ने गोली मारकर की आत्महत्या
असम के पूर्व डीजीपी ने गोली मारकर की आत्महत्या
गुवाहटी/कोलकाता| असमके पूर्व डीजीपी शंकर बरुआ ने बुधवार दोपहर गोली मार कर आत्महत्या कर ली। उनका नाम सारदा चिटफंड घोटाले से जुड़ा था। हाल ही में सीबीआई ने उनसे पूछताछ भी की थी। गुवाहटी के एसएसपी एपी तिवारी ने बरुआ की मौत की जानकारी दी। सीने में तकलीफ के कारण उन्हें पिछले हफ्ते अस्पताल में दाखिल किया गया था। वहां से वे बुधवार को ही डिस्चार्ज हुए थे। घर आने के आधे घंटे बाद बरुआ छत पर गए और रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। सारदा मीडिया से जुड़े एक शख्स की जानकारी के बाद बरुआ के इससे जुड़े होने की जानकारी सामने आई थी।
सीबीआईको मिली गायक सदानंद गोगोई की कस्टडी
सारदामामले में ही सीबीआई को असम के गायक सदानंद गोगोई की कस्टडी मिल गई है। गोगोई को बीते हफ्ते गिरफ्तार किया गया था। गोगोई 20 तारीख तक सीबीआई हिरासत में रहेंगे।