पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सम्मेलन में झामुमो से जुड़ने का आह्वान

सम्मेलन में झामुमो से जुड़ने का आह्वान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोवामुंडी। सोमवारको झामुमो जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का महामिलन समारोह नोवामुंडी पथ निर्माण निरीक्षण भवन में हुआ। समारोह की अध्यक्षता रिमु बहादुर ने की इस दौरान पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ने कहा कि यह समारोह पार्टी के लिए कोल्हान में मील का पत्थर साबित होगा उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को कहा कि लंबे अरसे तक भाजपा का शासन झारखंड में होने के बावजूद गुवा शहीदों के आश्रितों को नौकरी नहीं दी गई उन्होंने युवाओं , छात्र-छात्राओं, महिलाओं बुद्धिजीवियों से संगठन में जुड़ने की अपील की पूर्व विधायक बहादुर उरांव ने कहा कि झारखंडियों का अरमान तभी पूरा होगा जब झामुमो की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी इस अवसर पर जभासपा के जय सिंह पुरती, कृष्ण पुरती एवं कांग्रेस के जुबेर अहमद, मुख्तार अंसारी अरबिंद सिन्हा एवं साथी झामुमो में शामिल हुए।