स्कॉर्पियो ट्रैक्टर में सीधी टक्कर, दाे जख्मी
जैंतगढ़| चाईबासा-जैंतगढ़(एनएच 6 ई) पर पट्टाजैंत गांव के समीप स्कॉर्पियो ट्रैक्टर में सीधी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल का इलाज चंपुआ अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। वहीं दूसरे व्यक्ति को जोड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार रात करीब 9 बजे की है। बताया गया कि चालक राउतु पिंगुवा ट्रैक्टर से अपने घर पट्टाजैंत लौट रहा था। इसकी क्रम में चाईबासा की ओर रही स्काॅर्पियो (ओआर 09 एम-9364) में सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि ट्रैक्टर के आगे का एक्सल टूट गया।