पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैठक में वार्षिक अधिवेशन पर हुआ विचार विमर्श

बैठक में वार्षिक अधिवेशन पर हुआ विचार-विमर्श

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदिवासीयुवा महासभा केंद्रीय समिति की बैठक मंगलवार को महासभा पुस्तकालय सभागार में केंद्रीय अध्यक्ष भूषण पाठ पिंगुवा की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन की स्थिति पर समीक्षा एवं सदस्यता अभियान पर, जनजाति का लाभ (आरक्षण) पर कानूनी लड़ाई, आदिवासी युवा महोत्सव 2016 एवं महासभा का वार्षिक अधिवेशन 27-28 फरवरी को सरायकेला में करने की चर्चा हुई। इसके अलावा तीनों जिला में युवा महासभा का अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय कमेटी माह के अंत तक गठन करने निर्णय लिया गया। इसके लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए 26 27 को महासभा मार्च को पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता के लिए जिला सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजन करेगा। आदिवासी युवा महोत्सव जमशेदपुर में करने का निर्णय लिया गया। बैठक में इपिल सामड़, सोमा कोड़ा, भूषण लागुरी, सुरा बुडिउली, सतीश सामड़, दिनेश सिंकू, गब्बर सिंह हेम्ब्रम, शेर सिंह बिरूवा, रोशन गागराई, बलराम लागुरी, दोराई हांसदा, प्रमेश बोदरा, श्रीराम सामड़, रमेश बिरूवा, मनोज मेलगांडी, कवि कारुवा सिकंदर बारी, सिकंदर हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...