आर्चरी और बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए कमेटी गठित
राष्ट्रीय धुन बजाकर मनमोहा
विजेताओं काे मिला पुरस्कार
इस्कोमध्य विद्यालय का वार्षिक खेलकूद मंगलवार को संपन्न हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत में परेड करवाई गई। परेड की सलामी कार्यपालक निदेशक अशोक कुमार वर्मा ने ली। कार्यक्रम का संचालन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक हुआ। इस दौरान बच्चों ने शपथ ली। मुख्य अतिथि श्री वर्मा ने आयोजनकर्ताओं की सराहना की। साथ ही खेलकूद प्रतियोगिता को जरूरी बताया। कार्यक्रम को आकर्षक रूप देने के लिए आयोजकों ने स्कूली बच्चों को चार ग्रुपों में बांटा गया था। उन्होंने अलग-अलग नाम दिए गए थे। स्कूली बच्चों ने बैंड पर राष्ट्रीय धुन बजाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर लिया। मौके पर कविता देवांगन, डॉ समीर दास, अरुण कुमार सिंह, राजेश सिन्हा, डाॅ विप्लव दास, प्रधानाध्यापिका किरण सिन्हा, इन्द्राणी वर्मा, बिमल पात्रो, राजकिशोर समद, ललिता सुरीन, नूतन सुंडी, अभय राम, ललित कैवर्त, मनोज राम, पंचम जॉर्ज सोय, डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल सत्येन्द्र कुमार आदि मौजूद थे।
खेलकूद में मार्च फास्ट करते छात्र।
इन्हें मिला पुरस्कार : बालकवर्ग : 100 मीटर दौड़ में प्रथम आकाश देवगम, द्वितीय आदर्श हांसदा, तृतीय विशाल लोहार बालिका वर्ग : 100 मीटर दौड़ में प्रथम पुवनश्री दास द्वितीय सुमन पूर्ति, तृतीय प्रिया गागराई रस्सी कूद में प्रथम पुवनश्री दास द्वितीय सुमन पूर्ति, तृतीय सीता बनारा, गणित प्रतियोगिता बालक वर्ग में प्रथम रंजीत गोप, द्वितीय आदर्श हांसदा, तृतीय रामदास हांसदा, 100 मीटर दौड़ के बी ग्रुप में प्रथम अनीश बहादुर, द्वितीय रमेश अंगरिया गोटी चम्मच रेस में प्रथम काजल नाग, द्वितीय मौसमी जोंकों, तृतीय नेहा कुमारी साह, आलू चुनने की 75 मीटर दौड़ में प्रथम नेहा हो, द्वितीय सुलेखा पान, तृतीय खेता पूर्ति चॉकलेट रेस में प्रथम रिंकी पूर्ति, द्वितीय असरिता पूर्ति, तृतीय तुलसी नाग इत्यादि। विजयी प्रतिभागियों को महिला समिति अध्यक्ष लाली वर्मा एवं उप महाप्रबंधक गुवा चंचल मुखर्जी के हाथो पुरस्कृत किया गया।
चाईबासा| पान-तांतीविकास युवा मंच ने मंगलवार को कुजू नदी तट पर वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमें चित्रांकन सह सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। समाज सेविका रासमनी दासव्या ने आयोजन की प्रशंसा की। साथ ही समाज के लोगों को इसकी सफलता के लिए आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम को मंच के अध्यक्ष देवानंद केशरी, सुकरा पान आदि ने भी संबोधित किया।
चाईबासा| चांसलरट्राॅफी की आर्चरी बास्केटबॉल प्रतियोगिता टाटा कॉलेज में होगी। इसके सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को छह सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। कोल्हान विवि की स्पोर्ट्स कमेटी के निर्देश पर उक्त फैसला लिया गया। इसमें पांचों विवि की पुरुष महिला टीम भाग लेगी। केयू की प्रतिकुलपति डाॅ शुक्ला मोहंती को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं मेंबर सेक्रेटरी का पदभार सहायक कुलसचिव एमके मिश्रा को सौंपा गया है।