वेटलिफटर्स ने जीते 11 स्वर्ण
भारतीयमहिला भारोत्तोलक सुशीला पंवार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12वें दक्षिण एशियाई खेलों में इस स्पर्धा के अंतिम दिन मंगलवार को 75 किग्रा से अधिक भार वर्ग में स्वर्ण जीता। भारत ने भारोत्तोलन में पूरी तरह से अपना दबदबा कायम करते हुए कुल 11 स्वर्ण पदकों के साथ इसका समापन किया।
सुशीला ने मंगलवार को भारोत्तोलन स्पर्धा के आखिरी दिन अपने 75 किग्रा से अधिक वजन वर्ग में कुल 198 किग्रा भार उठाकर स्वर्ण पर कब्जा जमाया। उन्होंने स्नैच में 88 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 110 किग्रा भार उठाया। 345 किग्रा भार उठाया और दूसरे स्थान पर रहे।
स्वर्णपदक विजेता भारोत्तोलक
मीराबाईचानू (48 किग्रा), हर्षदीप कौर (56 किग्रा), सरस्वती राउत (58 किग्रा), सांबू लापोग (69 किग्रा), अजय सिंह (77 किग्रा) , राखी हालेर (69 किग्रा), कविता देवी (75 किग्रा), विकास ठाकुर (85 किग्रा), प्रदीप सिंह (94 किग्रा), विक्टर अबिलाश क्रिस्टोफर (105 किग्रा) और सुशीला पनवार ( 75 किग्रा से अधिक)। भारत ने भारोत्तोलन में दो रजत पदक भी अपने नाम किए।
कोच विनोद पूनिया के साथ नीरज कुमार।
भारत के नीरज कुमार ने एथलेटिक्स इवेंट में हैमर थ्रो स्पर्धा का स्वर्ण पदक हासिल किया। नीरज ने 66.14 मीटर की दूरी नापी।
वजन उठातीं सुशील पंवार
साइक्लिंग में भारत ने जीते छह स्वर्ण
भारतने साइक्लिंग में आठ में से छह स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित कर दी। विद्यालक्ष्मी ने महिला साइक्लिंग में मेजबान देश को तीन स्वर्ण पदक जिताए तो अरविंद परमार ने दो स्वर्ण पदक जीते। विद्यालक्ष्मी ने दो स्वर्ण एकल स्पर्धा में जबकि एक स्वर्ण टीम इवेंट में जीता। अरविंद ने एक स्वर्ण पदक एकल स्पर्धा में जबकि दूसरा स्वर्ण टीम स्पर्धा में जीता। भारतीय महिलाओं ने 80 किलोमीटर व्यक्तिगत साइक्लिंग स्पर्धा में शीर्ष तीनों स्थानों पर रहकर स्वर्ण, रजत और कांस्य हासिल कर क्लीन स्वीप कर लिया।
देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल
भारत76 36 10 122
श्रीलंका 17 37 33 87
पाकिस्तान 5 12 20 37
बांग्लादेश 3 8 27 38
नेपाल 1 5 13 19
अफगानिस्तान 0 2 5 7
भूटान 0 1 4 5
मालदीव 0 1 1 2