सहियाएं हड़ताल पर जाने को तैयार
मझगांव| कुमारडुंगीप्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की सहियाएं वर्ष 2014 से बकाया प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने से नाराज हैं। शुक्रवार को साहियाओं ने बैठक कर रणनीति बनाई। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया गया। इस कारण कुमारडुंगी प्रखंड की सभी सहियाओं ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। जब तक प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया जाएगा, तब तक सहियाएं काम नहीं करेंगी। मौके पर मंजू देवी, मंजू सिंकू, फूलमती बोयपाई, मंजु पिंगुवा आदि थीं।