‘लोक न्याय के लिए कार्यकुशलता जरूरी’
जयपुरगांव में मानकी मुंडा जागरूकता प्राधिकार मंच के तत्वावधान में रविवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता चढ़ाई पीढ़ के मानकी शिव चरण पाड़ेया ने की। उन्होंने कहा कि हमें लोक न्याय के बेहतरी और सुलभ के लिए कार्यकुशलता को विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कोल्हान में मानकी मुंडा व्यवस्था लागू है। जहां शासन व्यवस्था का विशेष महत्व है। पंचायत अधिनियम के तहत मानकी मुंडाओें के दायित्वों एवं शक्तियों का विस्तार किया गया है। यहां मानकी-मुंडाओ काे ग्रामसभा के द्वारा पंचायत के किसी विषय पर विचार करने के लिए स्वतंत्र है। मौके पर राज पिंगुवा, पंसस पेलोंग देवगम, मुंडा, विंदराय देवगम, चंद्रमोहन देवगम, लखीन्द्र देवगम, मुंडा कबीर बानरा उपस्थित थे।