नहीं चलीं लंबी दूरी की बसें
पीएलएफआईकी दो दिवसीय बंदी के पहले दिन रविवार को क्षेत्र में मिला जुला असर देखने को मिला। बंदी के कारण चाईबासा से रांची जमशेदपुर की लंबी दूरी की बसें नहीं चलीं। बंदी की जानकारी नहीं होने के कारण बस पकड़ने आए कई यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। बंदी की सूचना के बाद कुछ दुकानें बंद की गईं। हालांकि बाजार-हाट में दुकानें सामान्य दिनों की तरह खुली रहीं। छोटा वाहन क्षेत्र के अन्य क्षेत्रों में सामान्य दिनों की तरह चलते देखे गए।। रविवार होने के कारण कार्यालय, बैंक स्कूल बंद थे। इस कारण सामान्य तौर पर लोगों का मूवमेंट सड़कों पर कम दिखाई दिया। बंदी की सूचना क्षेत्र के कई भागों में लोगों को नहीं थी। जिन्हें इसकी खबर मिली उन्होंने अपनी यात्रा स्थगित कर दी। गुवा, बड़ाजामदा, किरीबुरू आदि खनन क्षेत्र में भी बंद का असर नहीं के बराबर रहा। खनन कार्य सामान्य दिनों की तरह संचालित किए गए। लौह अयस्क वाहनों का भी परिचालन होता रहा। दुकानें खुली रही।
असर नहीं दिखा
गुवा|पीएलएफआईसंगठन की बंदी का असर गुवा और बड़ाजामदा क्षेत्र में नहीं के बराबर दिखा। रविवार को हाट बाजार पहले की तरह ही हुआ। रेलवे लौह अयस्क के कारोबार पर भी बंद का कोई असर नहीं देखने को मिला। दुकानें आम दिनों की तरह खुली रहीं।
बसें रहीं सबसे अधिक प्रभावित
किरीबुरू|झारखंडबंद का क्षेत्र में कोई खास असर नहीं दिखा। आम दिनों की तरह दुकानें खुली रहीं। यहां से लंबी दूरी के यात्री वाहन नहीं चले। जिस कारण यात्रा करने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्री बसें यहां-वहां खड़ी रहीं। लौह अयस्क की कुछ खदानें स्वत: ही बंद थीं।
बंदी की सूचना नहीं रहने पर बस स्टैंड पहुंचे यात्री पूछताछ करते हुए।
किरीबुरू। नक्सली बंदी के कारण बस स्टैंड में खड़ी बसे