ट्रेन से गिरनेवाली महिला की हुई पहचान
डांगुवापोसी| मालुकारेल लाइन के बीच पम्पू तालाब के समीप संतुलन गड़बड़ाने के कारण हावड़ा से बड़बिल जाने वाली जनशताब्दी ट्रेन से गिरकर मरने वाली महिला यात्री की पहचान रेल पुलिस ने कर ली है। मरने वाली महिला का नाम यशोदा देवी (45) है। पति का नाम केष्टो बारी, ग्राम बड़ाजामदा, जाटीसाई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।