- Hindi News
- साख सुधारने में लगी सरकार को विनिर्माण की सुस्ती से लगा झटका
साख सुधारने में लगी सरकार को विनिर्माण की सुस्ती से लगा झटका
नई दिल्ली | चालूवित्त वर्ष की पहली तिमाही में देश के आर्थिक विकास के छह प्रतिशत की ओर अग्रसर होने की बनी उम्मीदों से उत्साहित होकर साख बढ़ाने के लिए रेंटिंग एजेंसियों के समक्ष अपने दावे को मजबूती से रख रही सरकार को उस समय तगड़ा झटका लगा जब इस वर्ष जुलाई में विनिर्माण गतिविधियां फिर से ऋणात्मक हो गई। इस वर्ष जुलाई में विनिर्माण क्षेत्र के खराब प्रदर्शन से औद्योगिक उत्पादन में मात्र 0.5 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि केंद्र में नरेंद्र मोदी की अगुवाई में मजबूत एंव निर्णायक सरकार बनने से पिछले तीन महीने में विनिर्माण क्षेत्र का प्रदर्शन सुधरा था। सरकार ने पहली तिमाही के विकास के आंकड़े और आर्थिक सुधार के साथ निवेश बढ़ाने के लिए किए जा रहे उपायों का हवाला देते हुए अंतरराष्ट्रीय साख निर्धारिण एजेंसी मूडीज से रेटिंग आउटलुक में बढ़ोतरी करने पर विचार करने का आग्रह किया है।