पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जवान से कहा जवानी में खूब दौड़ाई है बाइक, केंद्रीय गृहमंत्री ने की सारंडा की सैर

जवान से कहा-जवानी में खूब दौड़ाई है बाइक, केंद्रीय गृहमंत्री ने की सारंडा की सैर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारंडा में हुआ स्वागत

ग्रामीणों में बांटी खुशियां

बीहड़ में दौड़ाई बाइक

गुवा | केंद्रीयगृहमंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर से झारखंड के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र सारंडा के थोलकोबाद पहुंचे। यहां केंद्रीय सुरक्षा बल के निदेशक दिलीप त्रिवेदी, सुरक्षा सलाहकार के विजय कुमार, मुख्य सचिव सुधीर प्रसाद वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

उन्होंने सारंडा के दुर्गम रास्तों पर लगभग 800 मीटर बाइक दौड़ाई। कैंप में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यहां वे ग्रामीणों से मिले। उनकी समस्याएं सुनीं और उसे दूर करने का आश्वासन दिया। उन्होंने आदिवासी महिलाओं में साड़ियां बांटीं।

राजनाथ ने एक जवान को बाइक के पीछे बैठने को कहा। जवान ने संकोच करते हुए कहा, \\\"सर ये खतरनाक हो सकता है।\\\' गृहमंत्री ने कहा,\\\"चिंता मत करो, पीछे बैठो। मैंने जवानी में खूब बाइक दाैड़ाई है।\\\'इसके बाद खुद बाइक चलाने लगे।

गृहमंत्री को थोलकोबाद से करीब 800 मीटर दूर सीआरपीएफ कैंप जाना था। वहां वाहन थे। राजनाथ ने खुद बाइक चलाकर जाने की इच्छा जताई। उनके लिए बाइक इंंतजाम किया गया।