पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी देश की धड़कन है: तरुण कुमार

हिंदी देश की धड़कन है: तरुण कुमार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयटाटा डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार से हिंदी पखवाड़ा शुरू हो गया। इस समारोह का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य तरुण कुमार मिश्र ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिंदी देश की धड़कन है, यह दिल की भाषा है। राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधने का काम हिंदी ही करती हैं इसलिए हमें आज के दिन यह संकल्प लेना चाहिए कि हिंदी की प्रगति एवं विस्तार में हम सक्रिय भूमिका निभाएं। संस्कृत शिक्षिका अपर्णा मिश्र ने कहा कि हिंदी संस्कृत की ही पुत्री है। हिंदी शिक्षक अरुण कुमार मिश्र ने कहा कि वैश्विकरण के दौर में हिंदी सिर्फ अपने देश तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसने अपना प्रभाव विदेशों में भी स्थापित कर लिया है। दुनिया के कई देशों के लोग हिंदी सीखने के लिए भारत रहे हैं। संगीत शिक्षक अरविंद ठाकुर ने इस अवसर पर स्वरचित हास्य कविता प्रस्तुत कर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। रसायन विज्ञान के शिक्षक उदयकांत चौधरी ने भी अपने विचारों को लोगों के समक्ष रखा। संगीत शिक्षिका रश्मि भट्टाचार्य ने जयशंकर प्रसाद की कविता बीती विभावरी जागरी... को संगीतबद्ध कर प्रस्तुत किया तथा मंच का सफल संचालन डाॅ अनिल कुमार सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी सदस्य उपस्थित थे।

राज्यभाषा पखवाड़ा में उपस्थित पदाधिकारी कर्मचारी।

मनाया गया हिंदी दिवस

गुवा|सेल गुवाके महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने कहा है कि हिंदी के कारण कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारतीय संस्कृति जुड़ी है।श्री वर्मा ने ये बात राजभाषा पखवाड़ा समारोह के उद्घाटन के मौके पर सोमवार को कही। अब से अगले 15 दिनों तक गुवा के सेल कर्मियों , स्कूली बच्चों के लिए कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी तथा विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार भी दिया जाएगा। इस मौके पर महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा, उप महाप्रबंधक चंचल मुखर्जी, उपमहाप्रबंधक डीएसडी सरस्वती, अभय बहुरिया, आरपी सिंह, बीके गिरी, सीबी कुमार, प्रिंसिपल सत्येन्द्र कुमार समेत कई अन्य मौजूद रहे।