पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विजय बानरा एथलेटिक्स में रहा अव्वल

विजय बानरा एथलेटिक्स में रहा अव्वल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा| झारखंडराज्य अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 14 सितंबर को रजरप्पा स्टेडियम सीसीएल रामगढ़ में हुआ। जिसमें पश्चिमी सिंहभूम के एथलेटिक्स ने भी भाग लिया। इस प्रतियोगिता में (अंडर 18) बालक वर्ग के 800 मीटर दौड़ में विजय बानरा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। फीडर सेन्टर नोवामुंडी के विजय ने 400 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका अंडर 20 आयु वर्ग में ललिता गोप ने डिस्कस थ्रो लम्बी कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया। पूनम बागे ने अंडर 16 में 100 मी दौड़ गोला फेंक में तृतीय स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्राएं कस्तूरबा गांधी उच्च विद्यालय कुमारडुंगी की हैं। वहीं उच्च विद्यालय कुमारडुंगी की सुमित्रा पिंगुवा ने अंडर 16 के लम्बी कूद में तृतीय स्थान बबिता कोन्डाकेल ने अंडर 18 के 800 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया। समीर खान ने 100 मी दौड़ में तृतीय स्थान गुवा क्लब। उपरोक्त खिलाड़ियों ने इस सफलता के लिए उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम एवं उद्योगपति नंदलाल रूंगटा महासचिव तिपरिया तियु के प्रति आभार व्यक्त किया।