पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निजी सुरक्षा गार्डों ने लगाया पीएफ घोटाले का आरोप

निजी सुरक्षा गार्डों ने लगाया पीएफ घोटाले का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेलकी गुवा खदान में कार्यरत सुरक्षा गार्डों ने अपने ठेकेदार पर पीएफ के रुपयों का घोटाला करने का आरोप लगाया है। गार्डों का कहना है कि ठेकेदार ने लगभग 20 लाख रुपए का घोटाला किया गया है। इसकी भनक लगते ही गार्डों ने गुवा क्लब में रविवार देर शाम को बैठक की और आगे की रणनीति बनाई। साथ ही इसकी सूचना पीएफ कमिश्नर, महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा इत्यादि को देने की बात कही। ज्ञात हो कि सेल की गुवा खदान में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के साथ-साथ कुछ निजी सुरक्षा गार्ड भी हैं जो कि कम महत्वपूर्ण जगहों जैसे स्कूल, गेस्ट हाउस आदि स्थानों पर तैनात किए जाते हैं। निजी सुरक्षा गार्डों की संख्या लगभग 38 है। बैठक में दुर्गाचरण साहू, रंजीत राम, अशोक महती, राज सिंह, संजय राउत, गंगाधर केशरी, पंकज गुप्ता, मनोज कुमार, सुरेन्द्र ठाकुर, मधु पान, शंकर दास आदि उपस्थित रहे।