चेतावनी िदए बिना उजाड़ दी दुकानें
सोमवारको अंचलाधिकारी नीतू कुमारी के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान प्रखंड कार्यालय से चक्रधरपुर मेन रोड तक चला। इसके लिए पहले से प्रशासन की ओर से कोई नोटिस नहीं दिया गया था, जिस कारण लोगों में आक्रोश देखा गया। इस दौरान दर्जनों दुकानों को तोड़ दिया गया। गुमटियों को उठा कर पलट दिया गया। छज्जा निकले दुकानों को एक-दो दिनों के अंदर हटा लेने का निर्देश दिया गया है। अभियान की शुरुआत मेन रोड स्थित प्रखंड कार्यालय के समीप से की गई, जो मीना मार्केट तक चली। चार घंटे तक चले इस अभियान पर मेन रोड में अफरा-तफरी का माहौल रहा। दिन के 12 बजे से 4 बजे तक अभियान चलाया गया। अभियान में अंचल कर्मी घासीराम मुंडा, अमीन ब्रह्मदत्त आर्या, लिपिक गगन पिंगुवा समेत पुलिस जवान शामिल थे।
गुमटी को हटातेे पुलिसकर्मी।
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान मेन रोड की मापी करातीं सीओ नीतू कुमारी।
दुकान को खुद हटाते लोग।
अचानक चला अभियान, दुकानदार नाराज
अतिक्रमणहटाओ अभियान को लेकर प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की सूचना नहीं दी गई थी। जबकि अभियान से एक दिन पूर्व लाउडस्पीकर से अतिक्रमण हटाओ अभियान की जानकारी देना है। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। दुकानदारों के यहां अचानक टीम पहुंच गई और अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। जहां दुकानदार नहीं थे, वहां पुलिस जवानों द्वारा हटा दिया गया।
दूसरेचरण में टूटेगा पक्का निर्माण
दूसरेचरण में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनी मकान, दुकान, दीवार आदि पक्के ढांचों को बुलडोजर चलाकर तोड़ा जाएगा। बुलडोजर मजदूरों का खर्च अतिक्रमणकारियों से वसूला जाएगा।
कई दुकानों को मिला समय
अतिक्रमणहटाओ अभियान के दौरान सीओ नीतू कुमारी द्वारा पक्के मकान वाले दुकानदारों को छज्जा हटाने के लिए एक दिन का समय दिया गया। जबकि झोपड़ी बनाकर अतिक्रमण किए हुए दुकानदारों को तुरंत हटवा दिया गया।
इनइलाकों में भी चलेगा अतिक्रमण अभियान
मेनरोड, बाटा रोड, पोस्ट ऑफिस रोड, तंबाखू पट्टी, कपड़ा पट्टी, पुरानी रांची रोड।
आजभी चलेगा अभियान
16सितंबर मंगलवार को भी मेन रोड में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। अभियान का शुभारंभ उर्दू टाउन हाई स्कूल समीप से शुरू किया जाएगा। मेन रोड के दोनों तरफ अतिक्रमण कर चल रही दुकानें और घर हटाए जाएंगे।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
^उपायुक्तके निर्देश