पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंद अवधि की मिलेगी मजदूरी : गिलुवा

बंद अवधि की मिलेगी मजदूरी : गिलुवा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंहभूमके सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि जल्द ही बंद पड़ी सेल की गुवा चिरिया माइंस खुलेंगी। इसके लिए उनकी सेल अधिकारियों और केंद्रीय इस्पात मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से वार्ता हुई है। सांसद ने कहा कि इसी विषय को लेकर वह मंगलवार को पुनः केंद्रीय इस्पात मंत्री से मिलने दिल्ली रवाना हो रहे हैं। सांसद ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 14 सितंबर को कोलकाता में सेल कार्यालय में अधिकारियों से उनकी वार्ता हुई है। जिसमें सेल ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जब तक चिरिया माइंस बंद रहेगी उसके सभी 854 मजदूरों को बंद अवधि की मजूदरी दी जाएगी। उन्होंने ने कहा कि राज्य सरकार की लापरवाही से आज सूबे की कई माइंस बंद हैं। सांसद ने बताया कि राज्य सरकार अगर माइंस खोलवाने की इच्छुक नहीं है तो केंद्र सरकार 838 एक्ट के तहत माइंस खोलने का आदेश दे सकती है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के दौरान इस विकल्प को भी रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार सेल की गुवा माइंस पर 1982 करोड़ और टाटा की नोवामुंडी माइंस पर 300 करोड़ का पेनाल्टी लगाई है। जिसे देने के पक्ष में कंपनियां नहीं हैं। वार्ता में सांसद के साथ सेल के इंचार्ज आलोक श्रीवास्तव, कार्यकारी निदेशक पर्सनल आरके शर्मा, जीएम पर्सनल अमिताभ भट्टाचार्य, एजीएम पर्सनल संजीव दास, एजीएम टेक्निकल पीके सहाय आदि शामिल थे। पत्रकार वार्ता में सांसद के साथ भाजपा नेता पवन शंकर पांडेय, इंदु कुमार डागा ललित नारायण ठाकुर शामिल थे।

संवाददाता सम्मेलन में सांसद लक्ष्मण गिलुवा अन्य।