टैक्स चोरों का पसंदीदा बन रहा चेकनाका
गुवा| ओडिशासे व्यावसायिक वाहनो में कई जरुरी सामान लेकर झारखंड आने -वाले टैक्स चोरो की पसंदीदा राह बनता जा रहा है, बोलानी- टाटिबा मार्ग पर बना फॉरेस्ट विभाग का चेकनाका। इससे रोजाना दस से ज्यादा भारी वाहन झारखंड सीमा में प्रवेश करते हैं और निकल जाते हैं वो भी बिना कोई टैक्स चुकाए। इस तरह से सरकार को रोजाना हजारों का चूना लग रहा है। दरअसल ओडिशा सीमा से सटे झारखंड के कई गांव हैं जहां से भारी वाहन आसानी से एक दूसरे राज्य में जा सकते हैं।