भारत का स्वर्ण पदकों का शतक
महिलाव्यक्तिगत रिकर्व तीरंदाजी मुकाबले में दीपिका कुमारी ने फाइनल में अपने ही देश की बोम्बयाला देवी को हराकर स्वर्ण जीता जबकि बोम्बयाला को रजत मिला। भूटानी खिलाड़ी कर्मा ने कांस्य जीता। पुरूष व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में भारत के तरूणदीप राय ने हमवतन गुरचरण बेसरा को फाइनल में हराकर स्वर्ण जीता। गुरचरण बेसरा को रजत मिला। इसी स्पर्धा का कांस्य नेपाल के प्रेम प्रसाद पुन को मिला। महिला रिकर्व टीम स्पर्धा में भारत की दीपिका, बाेम्बयाला और लक्ष्मीरानी माझी की तिकड़ी ने श्रीलंकाई टीम को 6-0 से हराकर स्वर्ण पर कब्जा किया। मिश्रित रिकर्व टीम स्पर्धा में दीपिका और तरुणदीप ने बांग्लादेश की टीम को 6-0 से हराकर स्वर्ण पर निशाना साधा।
भारत की महिला स्क्वैश टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता।
देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल
भारत115 59 14 188
श्रीलंका 21 45 61 127
पाकिस्तान 7 18 32 57
बांग्लादेश 3 10 39 52
नेपाल 1 12 19 32
अफगानिस्तान 1 3 11 15
भूटान 0 1 4 5
मालदीव 0 1 1 2
नीरज चोपड़ा (जेवलिन थ्रो), ए. राजीव (400 मी. दौड़), अर्जुन (डिस्कस थ्रो), जे. सुरिंदर (110 मी. हर्डल), अंकित शर्मा (लंबी कूद), शहाना कुमारी (ऊंची कूद), 100 मी. बाधा दौड़ : गायत्री (110 मी. बाधा दौड़)।