सोनुवा में बंदूक के साथ युवक गिरफ्तार
चक्रधरपुर| सीआरपीएफ60 बटालियन ने अभियान चलाकर सोनुवा के बांदू गांव से सनिका बोदरा नामक 18 साल के युवक को 12 बोर की बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है। युवक से पूछताछ की जा रही है। युवक का नक्सलियों से संबंध है या नहीं इस पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। सोनुवा थाना से बांदू गांव की दूरी करीब 50 किमी है। सनिका के घर से 12 बोर के एक बंदूक के अलावा एक जिंदा कारतूस उसके चाचा कांडे बोदरा के घर से दो खाली कारतूस मिली है। 60 बटालियन के सहायक कमांडेंट विनोद उपाध्याय की अगुवाई में छापामारी चल रही थी।
^एक युवक की गिरफ्तारी हुई है। उससे पूछताछ जारी है। बंदूक भी मिली है। सीआरपीएफ ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। युवक की नक्सली संलिप्तता की जांच हो रही है। ^ सुबोधजायसवाल, एसडीपीओ पोड़ाहाट।