पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भारत के 1000 गोल्ड पूरे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतके दक्षिण एशियाई खेलों के इतिहास में 1000 गोल्ड मेडल हो गए हैं। भारत के पिछले 11 संस्करण तक 900 स्वर्ण, 542 रजत और 286 कांस्य सहित 1728 पदक थे। उसने 12वें एशियाई गेम्स के छठवें दिन तक 139 स्वर्ण, 78 रजत और 20 कांस्य सहित 237 पदक जीत लिए हैं। भारत का सैग गेम्स में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कोलंबो (2006) में रहा था। तब उसने 118 स्वर्ण, 59 रजत और 37 कांस्य जीते थे। भारत अब इन खेलों में कुल 2000 पदक का आंकड़ा हासिल करने की तरफ भी अग्रसर हो चुका है।

शूटरोंने किया क्लीन स्वीप

भारतीयशूटरों ने निशानेबाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन सभी पांचों स्वर्ण पदक अपने नाम किए। गगन नारंग, चैन सिंह और सुरेंद्र सिंह राठौर की तिकड़ी ने 50 मीटर राइफल प्रोन टीम वर्ग का स्वर्ण पदक जीता। भारतीय टीम ने कुल 1871.5 अंक जुटाए। इस टीम का रजत पाकिस्तान और कांस्य श्रीलंका ने जीता। वहीं, व्यक्तिगत वर्ग में चैन सिंह (204.6) ने गोल्ड, गगन नारंग (203.7) ने रजत और पाकिस्तान के उमर सिद्दीकी ने कांस्य पदक हासिल किया। समरेश जंग ने भारत को तीसरा गोल्ड दिलाया। वे सेंटर फायर पिस्टल में 580 अंक के साथ पहले स्थान पर रहे। भारत के ही पेंबा तमांग (579) ने रजत और विजय कुमार (577) को कांस्य मिला। महिलाओं की 50 मीटर राइफल प्रोन टीम स्पर्धा में कुहेली गांगुली, लज्जा गोस्वामी और अनुजा जंग ने 1835.6 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। पाकिस्तान को रजत और श्रीलंका को कांस्य मिला। कुहेली (619.9) ने व्यक्तिगत इवेंट का स्वर्ण पदक भी जीता। लज्जा (608.2) ने रजत और अनुजा (607.5) ने कांस्य हासिल किया।

एथलेटिक्स में सात स्वर्ण : एथलेटिक्समें अजय कुमार (1500 मी), चित्रा पी यू (1500 मी), रंजीत महेश्वरी (ट्रिपल जंप), सुमन देवी (भाला फेंक महिला), ओमप्रकाश सिंह (गोला फेंक पुरुष), जौना मुर्मु ( 400 मी हर्डल महिला) और धरुन (400 मी हर्डल पुरुष) ने स्वर्ण जीते। अजय कुमार ने तीन मिनट 53.46 सेकंड का समय लेकर सोना जीता। श्रीलंका को रजत और भारत के राहुल को कांस्य पदक मिला। चित्रा ने चार मिनट 25.59 सेकंड में दूरी तय की। रंजीत ने 16.45 मी की छलांग के साथ मीट रिकाॅर्ड बनाया और स्वर्ण जीता। भारत के सुरेंद्र जे को रजत हासिल हुआ। सुमन देवी ने 59.45 मी की दूरी के साथ स्वर्ण जीता। अनु रानी को रजत मिला। ओमप्रकाश सिंह ने 18.45 मी तक गोला फेंक स्वर्ण अपने नाम किया। जसदीप सिंह को रजत हासिल हुआ। 400 मी हर्डल दौड़ जौना मुर्मु ने 57.69 सेकंंड का समय लेकर जीती। भारत की अश्विनी अकुंजी को रजत मिला। इस स्पर्धा के पुरुष वर्ग में धरुन (50.54) ने स्वर्ण और जितिन पाल (50.57) ने रजत जीता।

टेनिस में भी पांचों गोल्ड जीते

भारतने टेनिस में भी पांचों गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। पुरुष सिंगल्स में रामकुमार रामनाथन ने साकेत मिनैनी को हराकर स्वर्ण जीता। कांस्य पाकिस्तान के एेसाम उल हक कुरैशी को मिला। महिला डबल्स में टॉप सीड एस बालू और पी थोंबरे ने आर सुंकारा और एन पाल्हा को हराकर सोना जीता। कांस्य श्रीलंका को मिला। इससे पहले अंकिता ने बुधवार को महिला सिंगल्स में और रामकुमार रामनाथन तथा प्रशांत विजय ने पुरुष डबल्स में स्वर्ण जीते थे। मिक्स्ड डबल्स में अंकिता और दिविज शरण की जोड़ी ने स्वर्ण जीता था।

400 मीटर हर्डल एथलेटिक्स में स्वर्ण विजेता भारत के ए.धरुन (बीच), रजत विजेता जीथिन पाॅल (बाएं)।

खबरें और भी हैं...