कार्यकर्ता सम्मेलन 28 सितंबर को
कार्यकर्ता सम्मेलन 28 सितंबर को
चाईबासा| जिलाकांग्रेस कमिटी पश्चिमी सिंहभूम के निर्देशानुसार मंझगांव विधान सभा कार्यकर्ता सम्मेलन की समीक्षा बैठक शुक्रवार को प्रखंड अध्यक्ष सनातन विरूवा की अध्यक्षता में सिंचाई डाक बंगला भरभरिया में की गई। इस दौरान 28 सितम्बर को 11 बजे भरभरिया हाट मैदान में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में निराकार विरूवा, सुनील सावैयां, पार्वती तामसोय, लक्ष्मण बागे, रमेश तामसोय, शंभूशरण पिंगुवा आदि उपस्थित थे।