चांद दिखा, बकरीद की तैयारी शुरू
चंपुआ| अरबीमहीना जिलहिज्जा का चांद दिखते ही लोग बकरीद की तैयारी मे जुट गए हैं। मुसलमानों के दूसरे सबसे बड़े पर्व ईद उल अजहा या बकरीद को लेकर घरों में साफ सफाई का काम चल रहा है। समुदाय के लोग कुरबानी के लिए बकरों की खरीदारी में जुटे हैं। शुक्रवार को लगने वाले चंपुआ साप्ताहिक हाट में जैंतगढ़, चंपुआ, गोड़ा, अरसला, अलीनगर, जामदलक, जगन्नाथपुर मौलानगर के श्रद्धालुओं ने बकरे की खरीदारी की। कुछ लोग मनोहरपुर, आनन्दपुर एवं जमशेदपुर से भी बकरे खरीद रहे रहे हैं। कुरबानी के बकरे को बच्चे बड़े चाव से घुमा रहे हैं। अपने हाथों से वृक्षों के पत्ते तोड़कर खिला रहे हैं। पर्व को लेकर बच्चों मे अधिक उत्साह है।
मजदूरीको लेकर की गई बैठक
डांगुवापोसी| झारखण्डजेनरल कामगार यूनियन की बैठक शुक्रवार को मिडिल स्कूल परिसर में अनुमंडल अध्यक्ष मानसिंह तिरिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एल एण्ड टी नामक कम्पनी में काम कर चुके मजदूरों के बीच धनबाद मजदूर कोर्ट में जाने को कहा गया। अध्यक्ष तिरिया ने बताया कि कंपनी द्वारा न्यूनतम मजदूरी नहीं दिए जाने को लेकर आंदोलन और धारना प्रदर्शन किया गया। इस समस्या को लेकर श्रम अधीक्षक चाईबासा से भी शिकायत की गई। अब धनबाद में केस की 28 सितम्बर को अंतिम सुनवाई है। बैठक में संदीप तिरिया, सोमनाथ सोय, मोटाय तिरिया, सोरगोड़े लागुरी, माटाराम सिद्वु, मानकी बारी, विकास जेराई, कृष्णा पुरती, करम हेस्सा, धनुर्जय नाग, बुधराम पुरती, समीर गागराई, सोमनाथ तामसोय, महेन्द्र तिरिया, करण केराई, जयपालसिंह पुरती, सेन्डो केराई, सहित अन्य उपस्थित थे।
मसीहीसमुदाय का हुआ सम्मेलन
नोवामुंडी|जगन्नाथपुर प्रखंडअंतर्गत ग्राम जमनाड़ के चर्च भवन में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय ईसाई समुदाय महासभा का सम्मेलन हुआ। सभा का शुभारंभ ब्रदर लखन हेस्सा ने संचालन सुरेन्द्र बलमुचू ने किया। विशिष्ट प्रवक्ता केन्द्रीय स्तर अध्यक्ष मनोरंजन बोदरा, उपाध्यक्ष संतोष मुंडा, महासचिव पतरस लुगुन, कोषाध्यक्ष आशीष बिरूवा थे। सभा में जगन्नाथपुर अनुमंडल कमेटी के पदाधिकारी कार्यकारिणी बोर्ड के सदस्य भी उपस्थित थे। इस दौरान जगन्नाथपुर प्रखंड कमेटी का गठन हुआ। जिसमें प्रखंड प्रभारी पॉल विजय कुजूर, प्रखंड अध्यक्ष सुनील मछुवा, सचिव कालीचरण हाईबुरू, कोषाध्यक्ष रोशनी मसीही एवं कार्यकारिणी सदस्य मुनी बोबोंगा, ज्योति हेम्ब्र