पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानकी मुंडा से सहयोग की अपील

मानकी मुंडा से सहयोग की अपील

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा. मानकीमुंडा संघ कोल्हान की मासिक बैठक मांगीलाल रूंगटा उच्च विद्यालय में दुर्गाचरण देवगम अध्यक्षता में हुई। इसमें कोल्हान अधीक्षक ने कहा कि मैं जगा हुं, मुझे आपसे सहयोग की अपेक्षा है। आप सहयोग करते रहेंगे, तो अाप लोगाें के लिए जल्द ही कार्यालय से परिचय पत्र तैयार करवाऊंगा। कोल्हान पोड़ाहाट के जमीन-जायदाद से संबंधित मामला विचारधीन है। उसे आगामी 17 सितंबर से कैंप कोर्ट कर उस मुकदमा का निष्पादन का प्रयास करूंगा और रिक्त मानकी- मुंडा पदाें को भरा जाएगा। ताकि गांवों के समस्याओं का समाधान हो सके। मौके पर जुगल किशोर पिंगुवा, दामोदर प्रधान, सुखदेव बानरा, चन्द्र भूषण प्रधान, नरेन्द्र तियु, साऊ बुडिउली, तुराम देवगम और कालीचरण बिरूवा, आदि ने बैठक को संबोधित किया। सभा का संचालन चंदन होनहागा धन्यवाद ज्ञापन दुर्गाचरण देवगम ने किया।