पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खदान के लिए कोड़ा दंपती ने की पदयात्रा

खदान के लिए कोड़ा दंपती ने की पदयात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्करन्यूज.नोवामुंडी

लौहांचलमें 17 लौह अयस्क मांइसों में से सेल, टिस्को, आरजेएम, पीके जैन जैसे 12 मांइसों की बंदी के खिलाफ शुक्रवार से पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा विधायक गीता कोड़ा ने अपने समर्थकों के साथ आंदोलन शुरू कर दिया है। मेरेलगढ़ा मैदान आयोजित कार्यक्रम में कोड़ा दपंती ने कहा कि लौह खदानें इस क्षेत्र के लोगों का रोजगार का साधन है। केंद्र सरकार झारखंड सरकार ने दर्जनों मांइसों को बंदकर हजारों परिवारों को बेरोजगार कर दिया है। हम प्रखंड जिला से लेकर विधानसभा तक आवाज बुलंद करेंगे। मेरेलगढ़ा से टंकुरा, सोसोपी, बाबु लाइन, बालीझरन, सेंट्रल कैंप होते हुए नोवामुंडी चौक तक पदयात्रा निकाली गई। पद यात्रा 22 तक चलेगा।

^हम अलग विचारधारा छोड़ कर मधु कोड़ा के आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन दिए हैं। यह समर्थन मजदूर हित और झारखंड हित में है। जब ओड़िशा सरकार 10 दिनों के भीतर खदानें खुलवा सकती है तो झारखंड सरकार क्यों नहीं। भारत सरकार के एमएमडीआरटी एक्ट की धारा 8 (3) में प्रावधान है कि राज्य सरकार देश हित में खदान खोलवाने का निर्णय ले सकती है।^रामा पांडेय, झारखंडमजदूर संघ , गुवा

^गीता कोड़ा की मजदूरों के प्रति सहानुभूति को देखते हुए हम सभी एक मंच पर आए है। खदान पर आई आफत पर हम चुप नहीं बैठेंगे। सरकार में बैठे लोगों को झकझोरना होगा। हम पूरी तरह से कोड़ा के साथ हैं। ^किशोर प्रसाद, भारतीयमजदूर संघ

मजदूर संगठन ने दिया कोड़ा को समर्थन

गुवा:गुवाचिरिया लौह अयस्क खदान में कार्यरत कुल 6 मजदूर संगठनों ने खदानाें को खुलवाने के लिए संयुक्त मोर्चा का गठन किया है। संगठन के पदाधिकारियों ने गुवा खदान को खोलवाने के लिए अपनी -अपनी पार्टी की विचारधारा से अलग हटकर मंच पर आकर समस्या के हल के लिए आंदोलन करने का निर्णय लिया है। आंदोलन मधु कोड़ा के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। आंदोलन के पहले चरण में खदानों के साथ क्रशर यूनिटों के क्षेत्र में पद यात्रा 22 सितंबर को बड़ाजामदा में विशाल रैली का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। इसके बाद चाईबासा में रैली प्रदर्शन के बाद रांची में भी प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। मौके पर संयुक्त मोर्चा के महामंत्री दुचा टोप्पो , बीएमएस के किशोर प्रसाद , मजदूर संघ के राजेश कोड़ा , मजदूर संघर्ष मोर्चा के रामा पांडेय , पंचम जॉर्ज , निर्मल जीत सिंह अपने विचार रखे।

पद यात्रा करते