ग्रामीण कर रहे गांव की पहरेदारी
डांगुवापोसी. इनदिनों जगन्नाथपुर और नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत कई गांवों के ग्रामीण अज्ञात चोरों के भय से परेशान है। हालांकि गांवों में कोई बड़ी चोरी की घटना नहीं हुई है। लेकिन चोर गिरोह ने ग्रामीणों को सतर्क रहने को लिए मजबूर कर दिया है। जिसके कारण गांवों में ग्रामीण रातजगा कर रहे है। जगन्नाथपुर के सानंदा गांव के टोला बुकासाई, बुरूसाई के लोगों का कहना है कि चोर को किसी ने नहीं देखा है। यह असामाजिक तत्वों द्वारा अफवाह फैलाया जा रहा है।