49 आंदोलनकारियों की सूची सौंपी गई
चाईबासा | प्रखंडस्तर पर आंदोलनकारियों को चिन्हित करने की प्रक्रिया के तहत बुधवार को लगभग 49 आंदोलनकारियों की सूची की पहचान करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुआ को उपलब्ध कराया गया। सरकार के निर्देश पर आंदोलनकारी भुवनेश्वर महतो की अगुवाई में सदर प्रखंड पहुंचे। जहां महतो के साथ आसपास के गांवों से दर्जनों आंदोलनकारियों के परिजन भी साथ पहुंचे। आंदोलनकारियों के आंदोलन से संबंधित कागजात समेत आवेदन जमा कराया गया। सदर बीडीओ ने सभी आवेदन को राज्य सरकार को भेजने की बात कही।