पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गौड़ विकास समिति ने किया वनभोज

गौड़ विकास समिति ने किया वनभोज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुवा| गुवामगधा गौड़ विकास समिति की ओर से कारो नदी तट पर रविवार को वनभोज सह मिलन समारोह किया गया। वनभोज मनाने के लिए मगधा गौड़ महासभा के केन्द्रीय पदाधिकारी समेत झारखंड ओड़िशा से समाज के काफी लोग जुटे हुए थे। मौके पर समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष सह पूर्व प्रधान शिक्षक बालकृष्ण गोप के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। केन्द्रीय कमिटी के महासचिव भागीरथी गोप ने बताया कि अगले महीने रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। महासभा संरक्षक सुभाष गोप ने बताया कि समाज परिवर्तन के साथ पुरानी परंपरा कायम रखने की जरूरत है। पूर्व शिक्षक रामप्रसाद गोप ने बताया कि चुनाव के समय वोट देने का अधिकार सरकार से जरूर मिला है, परंतु हमारे समाज को समता के अधिकार से वंचित किया गया है। मंच को समिति अध्यक्ष गोबिंद गोप, सचिव अंतरयामी गोप, बृन्दावन गोप, श्रीधर गोप, जयराम गोप, मनोज गोप, मोहन गोप आदि ने भी संबोधित किए।

वनभोज में मगदा गौड़ विकास समिति के लोग।