चोरों ने उड़ाई मोटरसाइकिल
मझगांव। कुमारडुंगीके बारूसाई निवासी चंद्रमोहन सिंकू की सफेद ब्लू रंग की मोटर साइकिल जेएच 06-9613 को चोरों ने चोरी कर ली। चंद्रमोहन शनिवार की रात टांगर गांव में माघे पर्व मनाने के लिए गए थे। वे रिश्तेदार सुभाष पिंगुवा के घर के सामने गाड़ी कर खड़ी की थी। माघे पर्व मनाने के बाद घर जाने के लिए निकले तो मोटर साइिकल को नहीं पाया।