पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यौन शोषण मामले में एक गिरफ्तार, जेल

यौन शोषण मामले में एक गिरफ्तार, जेल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनोहरपुरथानांतर्गत काशीपुर गांव में यौन शोषण का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने काशीपुर गांव के संजय मलुवा नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुवा की एक युवती सारगीडीह में अपने मामा के यहां आई हुई थी। इसी क्रम में सरस्वती पूजा के दौरान उसकी मुलाकात संजय से हुई। उसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। विगत 6 फरवरी को उक्त युवती सारगीडीह से गुवा जाने के लिए मनोहरपुर बस स्टैंड आई। इसी बीच उसके मोबाइल पर संजय का फोन आया। फोन पर संजय उसे धमकाते हुए गाली-गलौज करने लगा। वह खुद उसके पास आकर उसे जबरन अपने साथ आनंदपुर के बुरूतुलुंडा गांव अपने रिश्तेदार की एक सहेली के यहां ले गया। यहां पर उसने उसके साथ जबरदस्ती की। अगले दिन चिरिया से रिश्तेदार के रूप में 3 महिलाओं को संजय ने बुलवाया। उसी दिन उसमें से एक महिला द्वारा उसे गुवा पहुंचाने का जिम्मा लेते हुए रास्ते भर युवती को मामले की जानकारी परिजनों को नहीं देने के लिए धमकाया गया। इधर शिकायत मिलने पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही अग्रेतर कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।