पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फ्रेंडली मैच में चक्रधरपुर की टीम विजयी

फ्रेंडली मैच में चक्रधरपुर की टीम विजयी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिरजी हटिंग फुटबाॅल मैदान मेें शनिवार को एसआररूंगटा फुटबाॅल एकेडमी और पोड़ाहाट स्पोटर्स, चक्रधरपुर के बीच फ्रेंडली मैच खेला गया। इसमें दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया।

मैच में पोड़ाहाट की टीम ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए एसआर रुंगटा एकेडमी को 2-1 से पराजित किया।

पोड़ाहाट टीम की ओर से पहला गोल बाहा सोरेन ने किया। उसके बाद एसआर रुंगटा ने पेनाल्टी से गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया।

खेल के अंतिम समय पोडाहाट की टीम के भानेश्वरी महतो ने साथी खिलाड़ी से पास लेकर एक अच्छे मूव तैयार कर गेंद को गोलपोस्ट डाल दिया।

इसके साथ ही मैच को 2-1 से जीत लिया। इससे पहले मैच उदघाटन घाटकुरी आयरन माईंस के वरिष्ठ प्रबंधक फलविन्दर सिंह ने किया।

मुकाबले के दौरैान ये थे मौजूद

एसआररूंगटा टीम के कोच मो. इकबाल खान, मैनेजर लक्की धोधरा, महक खान, अराधना कुजूर, सिमरन सोय, प्रिया कुजूर, सुमन मिंज, शांति पूर्ति, लक्ष्मी पूर्ति, सुष्मिता पूर्ति, सुषमा मिंज, प्रिया सांडिल, पालो सुंडी, सुमन पूर्ति, मुक्ता बिरूवा, अनिता पूर्ति, अनिता लोहरा, नंदनी लागुरी, अनिता पूर्ति, बामिया पूर्ति, दुच्चा टोप्पो, संजय कनौजिया, राजू पान, हरिश पूर्ति, बादल महाकुड़, अनुप नाग, जीवन, सोंगा सिदु आदि मौजूद थे।

एसआर रूंगटा फुटबॉल एकेडमी ग्रुप स्पोर्ट्स एसोसिएशन चक्रधरपुर के बीच खेला गया मैच। मैच में शामिल दोनों टीमें।