- Hindi News
- तमंचे के बल पर अपराधियों ने मोबाइल नगद लूटे
तमंचे के बल पर अपराधियों ने मोबाइल नगद लूटे
चैनपुररायडीह थाना क्षेत्र में अपराधियों का तांडव दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। अपराधी बेखौफ होकर तमंचे का भय दिखाते हुए राहगीरों ग्रामीणों को लूटने का कार्य कर रहे हैं। जिससे कारण गुमला से डुमरी तक का सफर सुरक्षित नहीं है। बीते 15 दिनों के अंदर अपराधियों ने लगातार कई यात्री वाहन निजी वाहनों को अपने निशाने पर लेकर लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहे हैं।
वहीं स्थानीय पुलिस प्रशासन अपराधियों के विरुद्ध लगाम लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। मंगलवार की रात करीब नौ बजे रायडीह प्रखंड के चापाडीह के पास चैनपुर के दो बोलेरो, एक पिकअप, दो बाराती गाड़ी सहित तीन अन्य वाहनों से छह मोबाइल, एक निकाेन कैमरा नगद 25 हजार रुपए की लूट अज्ञात अपराधियों ने कर ली। सबसे पहले अपराधियों ने वाल्टर खलखो की गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, जब उन्होंने गाड़ी नहीं रोकी, तो अपराधियों ने वाहन पर फायरिंग कर दी। लेकिन इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। इसके बाद चैनपुर की ओर जा रहे जितेश कुमार, अरूण कुमार, रोहित केरकेटटा अनूप कुजूर से अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि अपराधी टांगरटोली गांव के थे। वहीं लूट का शिकार हुए लोगों ने घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक भीमसेन टूटी को दे दी है।
इनस्थानों पर होती है अधिक लूट
रायडीहप्रखंड के केराडीह, काटूजामटोली, मरियम टोली, चापाडीह, जामटोली चैनपुर के मेलवा तालाब, कुंदयी नदी पुल, रामपुर, बेंदोरा कातिम में अक्सर लूटपाट की घटना घटित होती रहती है। जिससे प्रखंड वासियों के मन में हमेशा एक अनाजाना सा डर बना हुआ रहता है।