सच्चाई ईमानदारी की जीत : आनंद
गुमला|आम आदमीपार्टी के सदस्य आनंद किशोर पंडा ने दिल्ली विस चुनाव में आप की शानदार प्रदर्शन पर अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आप की यह जीत सच्चाई ईमानदारी की जीत है। जिसमें हर वर्ग समाज के लोगों ने साथ दिया। सरकार बनने के बाद दिल्ली में यदि घूसखोरी, भ्रष्टाचार वीआईपी कल्चर खत्म होती है, तो निश्चित तौर पर देश के तमाम राज्यों के साथ झारखंड में भी इसका असर पड़ेगा।