पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमला| राष्ट्रीयमाध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष एवं सचिवों की कार्यशाला जिला शिक्षा पदाधिकारी नीरू पुष्पा टोप्पो की अध्यक्षता में एस एस हाई स्कूल सभागार में संपन्न हुई। उन्होंने कार्यशाला में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के लक्ष्य एवं उद्देश्यों से विद्यालय प्रबंधन समिति को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि 15 एवं 16 आयु वर्ग के सभी बच्चों का नामांकन, ठहराव एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यशाला में सहायक अभियंता शमशाद अली, जुलकर नैन अंसारी, उमेश प्रसाद, सोमनाथ सिंह, संजय सिन्हा सहित सभी सरकारी विद्यालय के विद्यालय प्रबंधन, विकास समिति, अध्यक्ष सचिव उपस्थित थे।