स्वास्थ्य-स्वच्छता पर निकाली रैली
राष्ट्रीयसेवा योजना इकाई वन केओ कॉलेज गुमला के तत्वावधान में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन पुगू के नवाटोली में किया गया। इसके तहत स्वास्थ्य स्वच्छता से संबंधित रैली निकाली गई। रैली कॉलेज परिसर से प्राचार्य शशि भूषण के नेतृत्व में प्रारंभ होकर कार्यक्रम स्थल नवाटोली में समाप्त हुई। इसके उपरांत एनएसएस स्वयं सेवक ने गांव की साफ-सफाई की साथ ही ग्रामीणों से सफाई स्वास्थ्य के संबंध में बातचीत की। मौके पर प्रोफेसर सोमनाथ भगत, डॉक्टर समरिता प्रोफेसर कंचन कुमारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
स्वच्छ भारत पर रैली निकालती छात्राएं।