- Hindi News
- अपराधियों ने ग्रामीण को मारी गोली, रिम्स रेफर
अपराधियों ने ग्रामीण को मारी गोली, रिम्स रेफर
सदरथाना क्षेत्र के छोटा लोरो स्कूल के समीप बुधवार को शाम करीब छह बजे एक दर्जन हथिरबंद अपराधियों ने नेम्हस किरण बाड़ा नामक 45 वर्षीय ग्रामीण को गोली मारकर पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली नेम्हस के गुप्तांग के नीचे लगी है। ग्रामीणों ने घायल अवस्था में नेम्हस को इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया।
जहां चिकित्सक डॉ. तपन कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार नेम्हस किरण बाड़ा टोटो से अपनी बाइक से गांव मोकरो हुड़कीटोली जा रहे थे। इसी दौरान छोटा लोरो गांव के स्कूल मैदान के समीप पहले से घात लगाए एक दर्जन अपराधकर्मी हथियार के बल पर नेम्हस को रोका और उसकी पिटाई शुरू कर दी। अपराधियों ने पिटाई के दौरान नेम्हस के गुप्तांग के नीचे एक गोली दाग दी।
इसके बाद सभी अपराधी वहां से भाग निकले। ग्रामीणों ने घायल अवस्था में नेम्हस को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद गुमला पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर पूरे घटना की जानकारी प्राप्त किया। घटना के पीछे सुकरा गिरोह का हांथ बताया जा रहा है।