चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी
डीजीपीआपके द्वार कार्यकम के तहत समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में बुधवार को पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार ने पुलिस अधिकारियों चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉफ्रेसिंग कर कानून व्यवस्था की जानकारी ली।
चैंबर के पदाधिकारियों ने डीजीपी से शहर में शहरी ग्रामीण दो थाना बनाने, गुमला थाना में अधिक पुलिस बल की तैनाती करने, पेट्रोलिंग गाड़ी, ड्राइवर पुलिस गश्ती तेज करने की मांग की। पुलिस आम जनता के बीच समन्वय बनाने के लिए पुलिस पब्लिक कमेटी की बैठक प्रत्येक माह करने का प्रस्ताव दिया गया। वहीं थाना में स्वागत कक्ष, शहर में बाइपास सड़क निर्माण ट्रैफिक व्यवस्था ठीक करने की मांग की गई। अपराध नियंत्रण के लिए विभिन्न चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में पुलिस पिकेट स्थापित करने की मांग की गई। मौके पर एसडीपीओ मोहम्मद अर्शी, डीएसपी कैलाश करमाली, मोहम्मद सब्बू, सचिव हिमांशु केशरी, पूर्व अध्यक्ष अशोक जयसवाल अमित पोद्दार उपस्थित थे। मीडिया से एसडीपीओ मोहम्मद अर्शी ने कहा कि जिले में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन गंभीर है। इसमें पुलिस को सफलता भी मिली है। उन्होंने रायडीह में ट्रक जलाने और मजदूरों की पिटाई मामले में कहा कि ठेकेदार से लेवी नहीं मांगी गई थी।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
चैंबरकी बैठक आज
गुमलाथाना परिसर में 12 फरवरी को चैंबर ऑफ कॉमर्स, नपं के वार्ड पार्षद व्यापारियों की बैठक बुलाई गई है। इसकी जानकारी चैंबर सचिव हिमांशु केशरी ने दी।