भास्कर न्यूज . रायडीह
भास्कर न्यूज . रायडीह
नवयुवक संघ जरजट्टा की ओर से आयोजित जोड़ा खस्सी फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब पर कब्जा नवागढ़ पतराटोली ने जमाया। उसने जरजट्टा एफसी को टाइब्रेकर के सहारे 5-4 से हराया। बांसडांड खेल मैदान में आयोजित मैच के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक भूषण तिर्की थे।
मौके पर उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित इलाके में ग्रामीणों के सहयोग से फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है, ये सराहनीय है। गुमला जिला खेल नगरी के रूप में जाना जाता है। यहां के कई एेसे खिलाड़ी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खेल चुके है और अभी भी खेल रहे हैं। हमें और मेहनत करने की जरूरत है। खेल में हार-जीत होती रहती है। इससे घबराने की कोई बात नहीं है। हार में ही जीत छुपा रहता है। आप सभी खिलाडिय़ों को मेहनत करने की आवश्यकता है, तभी जाकर आपका भविष्य उज्जवल होगा। विजेता और उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि भूषण तिर्की ने खस्सी देकर सम्मानित किया। इससे पहले पूर्व विधायक भूषण तिर्की ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुआत की। मौके पर संत कुमार राम, मुख्तार शाह, उपमुखिया मार्था एक्का, सिकंदर सिंह, समरीद अंसारी, घनश्याम सिंह, चैतु भगत, अमित एक्का, रंजीत उरांव, पप्पू सिंह, जगदीश इंदवार, मजीद अंसारी, शहदुल मंसूरी आदि मौजूद थे।